rajasthanone Logo
Gold-Silver Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर बना हुआ है। वहीं जयपुर में सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं ताजा अपडेट।

Gold-Silver Update:अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को कीमतों में आई गिरावट का असर गुरुवार को जयपुर के सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला। बाजार में सोना स्टैंडर्ड और जेवराती सोने के भाव में 200 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई। वहीं, चांदी की कीमत में 3,600 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। ऐसे में कीमतें घटने से सोना और चांदी खरीदने वाले ग्राहकों को राहत मिली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख का असर बना हुआ है। वैश्विक स्तर पर कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में बदलाव देखने को मिला है।

कॉमेक्स में सोने में तेजी, चांदी में गिरावट
अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 5.20 डॉलर बढ़कर 4,145.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके विपरीत, नवंबर डिलीवरी वाली चांदी 1.134 डॉलर की गिरावट के साथ 59.160 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखाई दी। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला है।

जयपुर सर्राफा बाजार के भाव
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर की ओर से जारी भाव के मुताबिक, चांदी 999 की कीमत 224.6 रुपए प्रति ग्राम रही। वहीं, सोना स्टैंडर्ड का भाव 15,160 रुपए, 22 कैरेट जेवराती सोने का भाव 13,910 रुपए, 18 कैरेट जेवराती सोने का भाव 11,820 रुपए और 14 कैरेट जेवराती सोने का भाव 9,400 रुपए प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।

कीमतों में आई इस गिरावट से सर्राफा कारोबार में हलचल देखने को मिल रही है। हालांकि, बाजार के मुताबिक की नजर आगे अंतरराष्ट्रीय संकेतों और मांग के रुख पर रहेगी, जिनका असर आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है।

5379487