Power Cut Update: कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। वहीं इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
जानें किन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
डीसीएम सर्किल व आसपास का क्षेत्र की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 1 और 2 इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
शक्ति नगर और आसपास का क्षेत्र, कोटा आई हॉस्पिटल इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
किशोरपुरा थाना और किशोरपुरा थाना क्वाटर्स 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
अम्बेडकर नगर की 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
बूंदी सिलिका व आसपास का क्षेत्र की 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक
महावीर नगर प्रथम, संजय सामुदायिक भवन क्षेत्र, रंगबाड़ी सेक्टर 2, विश्वकर्मा नगर स्पेशल, महावीर नगर तृतीय इलाकों की डेढ़ घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
अभय कमांड के आसपास, साजीदेहड़ा, अशोका कॉलोनी, वल्लभ नगर, घोड़ा बस्ती, अशोका कॉलोनी, शक्ति नगर नेहरू नगर, तेल घर इंद्र विहार, शिव ज्योति स्कूल रोड, ग्लोबल स्कूल रोड, रीको कम्युनिटी हॉल व आसपास की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
दादाबाड़ी सेक्टर 1 और 2 इलाकों की 4:30 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।







