rajasthanone Logo
Rajasthan Fuel Price: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल आ गया है। वहीं जोधपुर में पेट्रोल 117.50 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

Rajasthan Fuel Price: नायरा एनर्जी के बाद अब प्राइवेट ईंधन (तेल) कंपनी जियो-बीपी ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। राजस्थान में जियो-बीपी 200 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। जियो-बीपी के नए रेट के अनुसार, जयपुर में अब पेट्रोल 108 रुपए 91 पैसे के बजाय 113 रुपए 91 पैसे प्रति लीटर मिलेगा। इसी तरह डीजल की कीमत 94 रुपए 15 पैसे से बढ़कर 97 रुपए 15 पैसे प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले, 3 अक्टूबर को नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल

राजस्थान के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जयपुर के 20 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की पुरानी कीमत 108.91 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 113.91 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, जोधपुर के 12 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत 112.50 रुपये से बढ़कर 117.50 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह, कोटा के 5 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की पुरानी कीमत 112.22 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 117.22 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

वहीं, राजस्थान के प्रमुख शहरों में डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जयपुर के 20 पेट्रोल पंपों पर डीजल की कीमत 94.15 रुपये से बढ़कर 97.15 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जोधपुर के 12 पेट्रोल पंपों पर डीजल की पुरानी कीमत 97 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 100 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा, कोटा के 5 पेट्रोल पंपों पर डीजल की कीमत 97.37 रुपये से बढ़कर 100.37 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

जानें जयपुर, जोधपुर और कोटा के भाव

जियो-बीपी के पेट्रोल पंपों पर कीमतें बढ़ने से अब वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा। खासकर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोगों और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन खर्च पर इसका असर पड़ सकता है।

5379487