Pre DElEd Refund: वीएमओयू की ओर से आयोजित की गई प्री-डीएलएड (सामान्य / संस्कृत) परीक्षा-2026 में प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क वापस मिलेगा। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थियों में से करीब 61 हजार को डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला है। इनको करीब 15 करोड़ रुपए से अधिक का रिफंड होगा।
61 हजार छात्रों का लौटेगा रजिस्ट्रेशन शुल्क
वीएमओयू ने रिफंड की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। रिफंड लेने के लिए सभी पात्र अभ्यर्थियों को 12 अक्टूबर तक प्री-डीएलएड (सामान्य / संस्कृत) परीक्षा-2026 की वेबसाइट https://predeledraj2026.com पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें यह शर्त है कि अभ्यर्थी के नाम का बैंक खाता ही रिफंड के लिए मान्य होगा।
यह भी पढ़ें- Railway News: जयपुर जंक्शन का दबाव होगा कम, खातीपुरा से चलेंगी दो प्रमुख ट्रेनें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अन्य किसी भी व्यक्ति के नाम के बैंक खाते में रिफंड का आवेदन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं होगा। वहीं प्री-डीएलएड के बाद प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन शुल्क रिफंड होगा। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।








