Power Cut: कोटा शहर में बिजली लाइनों के मेंटेस की वजह से मंगलवार को कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। निजी बिजली कंपनी द्वारा यह शटडाउन लिया गया है, ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का समय-समय पर आवश्यक रखरखाव किया जा सके। आपकी बता दें कि इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच की जाएगी। आइए़ जानते हैं किस समय किन इलाकों में बिजली नहीं आएगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 
सुमन कॉलोनी, खटीकों का चौराहा, सैमसन घाट, लक्ष्मी देवी विद्या भवन, ज्ञान सरोवर, श्याम बिहारी कॉलोनी, धन-धन सतगुरु आश्रम, शिवम एन्क्लेव, सरगम एन्क्लेव, पाटन रोड, कृष्णा स्कूल गिरधरपुरा, श्रेष्ठ विहार, आदर्श नगर, पार्श्वनाथ एन्क्लेव, पार्वतीपुरम, सुमन विहार, बालाजी टाउन, श्रीनाथ विहार, बजाज नगर, हिम्मत नगर, स्वर्ण विहार, वृंदावन विहार सहित आसपास के क्षेत्र
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 
तलवंडी सेक्टर C और सेक्टर 4 के क्षेत्र
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
 कुन्हाड़ी, थर्मल रोड, अंबेडकर नगर, यूआईटी स्कीम, विकास नगर, सकतपुरा, सुभाष नगर, बजरंगपुरा, आरकेडी कॉलोनी, चंबल कॉलोनी, इकबाल चौक, पंचवटी नगर, अम्बे विहार सहित अन्य इलाके
सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 
उज्जवल विहार, नितेश नगर, वसुंधरा विहार, शक्ति नगर, बारां रोड, प्रगति स्कूल क्षेत्र, कंचनजंगा, हरिहंत कॉलेज, कंबाइंड स्कूल क्षेत्र, साईं धाम, श्रीराम कॉलोनी, शास्त्री नगर 

यह भी पढ़ें- Jaipur Blast News: जयपुर के धावास इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझाने के दौरान हुआ जोरदार धमाका

ऐसे में लोगों से अपील है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।