rajasthanone Logo
Jaipur Blast News: जयपुर में बंद चाय की थड़ी में लगी आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। वही आग बुझाने के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

Jaipur Blast News: जयपुर में गैस सिलेंडर में ब्लास्टो होने से इलाके में दहशत फैल गई। चाय की थड़ी में आग लगने पर अंदर रखा सिलेंडर चपेट में आ गया। वहीं सिलेंडर फटने के साथ सिलेंडर के टुकड़े दूर जाकर गिरे। आपको बता दें कि थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं एसएचओ हवा सिंह ने बताया कि थाना इलाके के धावास में जगदंबा सर्कल के पास गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। वही आवास में खाली जगह पर चाय की एक थड़ी है। जहां रात को मालिक थड़ी लॉक करके अपने घर चला गया था, जिसके बाद रात लगभग 2:00 बजे बंद थड़ी में आग लग गई। 

फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

एसएचओ हवा सिंह ने बताया कि आग की लपटे उठते देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और करणी विहार थाना पुलिस समेत फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद फिर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। वहीं आग बुझाने के दौरान अचानक से चाय की थड़ी में रखे गैस के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Tranasport Update: NH-48 सफर होगा और आसान, बिना रुके कटेगा टोल, MLFF सिस्टम जल्द होगा शुरू

स्थानीय लोगों ने दूर भाकर अपनी जान बचाई

आपको बता दें कि ब्लास्ट इतनी जोर था कि सिलेंडर के टुकड़े दूर जाकर गिरे। सिलेंडर फटने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी फायरकर्मी  और स्थानीय लोगों ने दूर भाकर अपनी जान बचाई। ऐसे में आपको बता दें कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा थड़ी में आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

5379487