rajasthanone Logo
PM Modi In Rajasthan: पीएम मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। वहीं इस मौके पर वे जोधपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन और बालोतरा में मेगा परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

PM Modi In Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उड़ान योजना के सेकेंड फेज की शुरुआत भी कर सकते हैं। वहीं पीएम मोदी शनिवार सुबह 10:45 बजे जोधपुर हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। यहीं से उड़ान योजना के सेकेंड फेज की शुरुआत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12:15 बजे बालोतरा जाएंगे। वहां रिफाइनरी के साथ लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अवसर पर पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आदि मौजूद रहेंगे। साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु भी जोधपुर आएंगे। बताया जा रहा है कि वे सुबह 7:45 से 9 बजे तक जोधपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे।

उड़ान योजना फेज-2 की भी होगी शुरुआत
आपको बता दें कि जोधपुर का नया एयरपोर्ट 480 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसका नया टर्मिनल 37 एकड़ में तैयार किया गया है। यह पुराने एयरपोर्ट से 6 गुना बड़ा है। इस एयरपोर्ट में एंट्री गेट से फ्लाइट में डायरेक्ट एंट्री के लिए 6 एयरोब्रिज बनाए गए हैं। नए टर्मिनल में जोधपुर व राजस्थान से जोड़ते हुए यहां पर्यावरण के लिए प्राणों की आहुति देने वाली अमृता देवी और वीर दुर्गादास की पेंटिंग भी लगवाई गई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Drug Department: राजस्थान में सर्जरी के दौरान इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन पर बैन, क्वालिटी जांच शुरू

यह भवन आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है। करीब 37 एकड़ क्षेत्र में तैयार हुआ यह टर्मिनल भवन मौजूदा टर्मिनल से 6 गुना बड़ा है और इस टर्मिनल से यात्री क्षमता 10 गुना तक बढ़ जाएगी। भवन का निर्माण 24 हजार वर्गमीटर में किया जा रहा है और इस पर लगभग 480 करोड़ रुपए की लागत आई है। जबकि वर्तमान टर्मिनल केवल 3,900 वर्गमीटर का है।

5379487