rajasthanone Logo
Rajasthan Drug Department: सर्जरी में लगने वाले बुपीवाकेन इंजेक्शन की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan Drug Department: बेहोशी के लिए उपयोग में आने वाले एक इंजेक्शन के बेचने और मरीजों को लगाने पर पूरे राजस्थान में रोक लगा दी गई है। बुपीवाकेन नाम का इंजेक्शन सिजेरियन डिलीवरी सहित अन्य कई तरह की सर्जरी के दौरान रीढ़ की हड्डी में लगाया जाता है। वहीं हैदराबाद के एक अस्पताल में इस इंजेक्शन के कारण 16 मरीजों की तबीयत बिगड़ गई थी। कई मरीजों को दौरे पड़े थे। जिसके बाद देशभर में इस इंजेक्शन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए एडवाइजरी जारी हुई थी। एनेस्थीसिया डॉक्टर्स की संस्था इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और एनेस्थीसिया पेशेंट सेफ्टी एसोसिएशन ने देशभर में एनेस्थीसिया डॉक्टर्स को एक एडवाइजरी जारी की है।

वहीं जयपुर में भी एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी अधीक्षकों और एचओडी को तुरंत प्रभाव से इस इंजेक्शन का इस्तेमाल रोकने के निर्देश दिए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनेस्थीसिया डॉक्टर्स की संस्था इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और एनेस्थीसिया पेशेंट सेफ्टी एसोसिएशन ने देशभर में एनेस्थीसिया डॉक्टर्स को एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें स्पाइनल एनेस्थीसिया के लिए थेमिस कंपनी के बुपीवाकेन इंजेक्शन के इस्तेमाल पर तुरंत रोकने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें- Two Wheeler Safety Rules: राजस्थान पुलिस का बड़ा अभियान, डबल सवारी के लिए हेलमेट अनिवार्य पर जोर

जयपुर में भी एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी अधीक्षकों और एचओडी को तुरंत प्रभाव से इस इंजेक्शन का इस्तेमाल रोकने के निर्देश दिए हैं।इस मामले की जानकारी मिलने के बाद राजस्थान ड्रग डिपार्टमेंट ने भी पूरे राजस्थान में इस इंजेक्शन के इस्तेमाल और बेचान पर रोक लगा दी है। इसके अलावा थेमिस कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स के सैंपल लेने के भी निर्देश दिए हैं। ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया कि कंपनी थेमिस मेडिकेयर लिमिटेड का इंजेक्शन बुपीवाकेन है। ये इंजेक्शन एनेस्थीसिया में काम में लिया जाता है।  इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एहतियातन राजस्थान में भी इस दवा के बेचान और इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

 ड्रग डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार थेमिस मेडिकेयर लिमिटेड की बुपीवाकेन इंजेक्शन के उपयोग के बाद सामने आए दुष्प्रभावों के मामले में कंपनी ने औषध महानियंत्रक (DCGI) को एक रिपोर्ट सौंपी है। आपको बता दें कि दवा के बैच के निर्माण और क्वालिटी कंट्रोल रिकॉर्ड की समीक्षा की जा रही है। 

5379487