rajasthanone Logo
Panchatirtha Mahasna: पुष्कर में धार्मिक कार्तिक मेले का शुभारंभ हो गया है। इस शुभ अवसर पर पहली संध्या पर पुष्कर सरोवर के प्रमुख घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आरती के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया।

Panchatirtha Mahasnan: अजमेर में शनिवार से पहला पंचतीर्थ महास्नान ब्रह्म सरोवर के घाटों पर शुरू हो गया। यह पांच दिवसीय पवित्र स्नान 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के महास्नान के साथ समाप्त होगा। साथ ही इस कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को करीब डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र पुष्कर सरोवर में पहला पंचतीर्थ महास्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। आपको बता दें कि इस देवउठनी एकादशी के साथ धार्मिक पुष्कर मेले का आगाज भी हो गया है और यह पंचतीर्थ महास्नान का सिलसिला पूर्णिमा तक चलेगा। 

शुक्रवार को इस धार्मिक मेले की शुरुआत पुष्कर में आध्यात्मिक  यात्रा के साथ हुई। इस धूमधाम से निकली आध्यात्मिक यात्रा में विभिन्न मंदिरों, महामंडलेश्वर और महंत के अलावा साधु संत भी शामिल हुए। इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान बैंड बाजों की मधुर धुन और  विभिन्न आकर्षक झांकियों ने सबका मन मोह लिया। 

ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुआ स्नान

ब्रह्म मुहूर्त से ही सरोवर में स्नान ध्यान का कार्य शुरु हो गया। सूर्योदय के साथ ही 52 घाटों पर सतरंगी छटा बिखर गई। श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गए, स्नान के दौरान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूजा पाठ भी की। शाम ढ़लते ही पुष्कर सरोवर के प्रमुख घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे और वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद तथा आरती की घंटियों से पूरी तीर्थनगरी का वातावरण भक्तिमय हो गया। चीर घाट, ब्रह्म घाट, गणगौर घाट, बद्री घाट और जयपुर घाट सहित प्रमुख घाटों पर दीपदान एवं महाआरती के भव्य आयोजन हुए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पवित्र सरोवर के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। 

जयपुर घाटों पर भव्य आरती 

बता दें कि, सरोवर के अलग-अलग घाटों पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान किये गये। जयपुर घाट पर  पं. चन्द्रशेखर गौड़ के सानिध्य में पांच मंचों से एक साथ महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। इसी के साथ पांच मंचों से उठती आरती की लौ के साथ मंदिर व घाटों पर मंत्रों की गूंजी सुनाई देने लगी। इस अवसर पर जयपुर घाट पर सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर, बाबूलाल दगदी और जगदीश कुड़िया भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan High Court: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, छोटी गलतियों की सजा के आधार पर नहीं अटकेगा प्रमोशन

5379487