rajasthanone Logo
Krishi Mandi: मंडी के व्यापारी सुधीर गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में सरसों के दाम में तेजी देखने को मिल सकती है। जिससे लोगों की जेब भारी पड़ सकती है।

Krishi Mandi: आने वाले समय में सरसों, चना और बाजरा के भावों में तेजी आएगी। मंडी व्यापारी सुधीर गुप्ता ने बताया कि सितंबर में हुई बारिश का असर फसलों की बुवाई और खेतों में कटी हुई फसलों पर पड़ रहा है। इससे जिंसों में तेजी आने की संभावना है। बारिश ने सरसों की बुवाई को प्रभावित किया है। इससे सरसों की मांग बढ़ गई है। भावों में तेजी आएगी।

चने के भाव में भी होंगे वृद्धि

चने की मांग भी बढ़ने लगी है। बाजार में चना बहुत कम आ रहा है। इससे भावों में तेजी की संभावनाएं बढ़ रही हैं। बारिश के कारण बाजरे की फसल प्रभावित हुई है। इससे बाजरे की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। बाजार में आने वाला नई फसल का बाजरा पूरी गुणवत्ता वाला नहीं है। इसलिए अच्छी गुणवत्ता वाले बाजरे की मांग में तेजी आएगी।

आपको बता दें कि बीते बुधवार को कृषि उपज मंडी में सरसों, चना के साथ ही बाजरा के भावों में तेजी देखने को मिली थी। अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। अन्य जिंसों के भाव भी स्थिर रहे।

मंडी में जिंसों के भाव प्रति क्विंटल का दाम

गेहूं - 2575 से 2700 रुपए, 
जौ - 2200 से 2350 रुपए, 
बाजरा - 1800 से 2300 रुपए, 
चना - 5625 से 5800 रुपए, 
सरसों - 6500 से 7000 रुपए 
ग्वार - 4000 से 4700 रुपए।

यह भी पढ़ें- Krishi Mandi: सरसों, चना व बाजरा में आएगी तेजी, जानें क्या है ताजा रेट

5379487