Kota News: अब तक आपने इंसानों को एक-दूसरे के घर या ऑफिस जाकर न्योता देते देखा होगा। लेकिन कोटा में एक रोबोट मंत्री मदन दिलावर को न्योता देने पहुंच गया। इतना ही नहीं, मंत्री और रोबोट के बीच बातचीत भी हुई।
मंत्री दिलाव और रोबोट की बातचीत
राजस्थान के कोटा में एक कंपनी की तरफ से इनोवेशन लैब शुरू की जा रही है। इस लैब के उद्घाटन का न्योता देने कंपनी के प्रतिनिधि एक ह्यूमनॉइड रोबोट को लेकर मंत्री दिलावर के ऑफिस पहुंचे। जहां रोबोट करीब 40 से 45 कदम चलते हुए उनके ऑफिस तक पहुंचा। इसके बाद रोबोट ने मंत्री को इनविटेशन कार्ड दिया। मंत्री जी ने इनविटेशन कार्ड लिया। जिसके बाद मंत्री दिलावर भी रोबोट को देखकर उत्सुक हो गए। मंत्री जी ने पूछा कि ये बात भी करता है क्या? इसके बाद मंत्री दिलावर ने रोबोट को चलने की कमांड दी और बोले- चलकर बताओ, बस गिरना मत।
नीव इनोवेशन लैब्स का उद्घाटन
आपको बता दें कि, मंत्री दिवार सिंह को यह न्योता नीव इनोवेशन लैब्स (NEEV Innovation Labs) के उद्घाटन के लिए दिया गया था। लैब के संचालक विनय शर्मा के अनुसार, वे बच्चों को AI, रोबोटिक्स, ड्रोन, IoT और STEM तकनीक का प्रशिक्षण देने वाली इस लैब का निमंत्रण कुछ अलग और आकर्षक अंदाज में देना चाहते थे।
इनोवेशन लैब का उद्घाटन
शिक्षा मंत्री ने हाथ मिलाने के लिए हाथ भी आगे बढ़ाया, लेकिन रोबोट ने हाथ नहीं मिलाया। वहीं, जब मंत्री जी निकले तो जाते-जाते रोबोट हाथ हिलाकर बाय-बाय करने लगा। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया रोबोट में अभी पूरा प्रोग्राम नही किया है। कंपनी की ओर से कोटा में इनोवेशन लैब की स्थापना की जा रही है। शनिवार को इस लैब का उद्घाटन किया जाएगा। ये बेहद अच्छी बात है कि, कोटा में इनोवेशन लैब शरु होने वाली है। अब देखना ये है कि, ये लैब कितने नए इनोवेशन लेकर आती है।







