rajasthanone Logo
Missing Girl In Kota: लापता कॉलेज छात्रा का शव चंबल नदी से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि छात्रा बिना बताए घर से निकली थी।

Missing Girl In Kota: कोटा में घर से बिना बताए निकली कॉलेज स्टूडेंट्स की लाश चंबल नदी में मिली है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार शाम को घर से निकली थी। वहीं जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो ऐसे में परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

कोटा में छात्रा की मौत से सनसनी

मृतका के भाई ने बताया शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच उसकी बहन घर से बिना बताएं निकली थी। जब छोटी बहन के फोन करके बताया तब वह नौकरी से घर पहुंचे और परिजनों के साथ आसपास काफी तलाश की।  जिसके बाद वे रात करीब 9 से 10 बजे थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, तभी उन्हें जानकारी मिली कि चंबल नदी में एक युवती का शव मिला है।

यह भी पढ़ें- Water Supply Update: जोधपुर में 17 जुलाई को नहीं होगी पानी की सप्लाई, PHED ने जारी किया शेड्यूल

चंबल नदी से शव मिलने पर जांच शुरू

सूचना मिलने पर पुलिस और नगर निगम की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची थी। काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकालकर एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्च्यूरी में रखवाया गया। बता दें कि छात्रा के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां, तीन बहनें और एक भाई हैं। एएसआई ने बताया कि परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है
 

5379487