rajasthanone Logo
Water Supply Update: मेंटेनेस कार्य की वजह से जोधपुर शहर के कुछ इलाकों में पानी सप्लाई बाधित रहेगा। आइए जानते हैं किन इलाकों में कब आएगा पानी।

Water Supply Update: गर्मी के लिए पानी स्टोरेज और जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाइप लाइनों के मेंटेनेंस के चलते 17 जुलाई को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं होगा। ऐसे में लोगों से सलाह है कि वे पानी का स्टोर कर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

देखें पूरा शेड्यूल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में 17 जुलाई को होने वाली जलापूर्ति 18 जुलाई और 18 जुलाई को होने वाली जलापूर्ति 19 जुलाई को की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून पर लगा ब्रेक, बारिश थमी तो बढ़ी उमस और गर्मी

जल संकट से बचने के लिए अभी भर लें पानी

वहीं 14/7/2पीएचईडी एसई राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर और कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाइपास, शिल्पग्राम के आस-पास क्षेत्रो में 17 जुलाई को सुबह 10:00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि इन क्षेत्रों में 18 जुलाई को की जाने वाली जलापूर्ति 19 जुलाई को और 19 जुलाई को की जाने वाली जलापूर्ति 20 जुलाई को होगी।

5379487