rajasthanone Logo
Kota Power Cut News: कोटा में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की बैठक के दौरान बिजली गुल हुई। ऐसे नें लगभग 6 मिनट तक अंधेरे में समीक्षा चली।

Kota Power Cut News: राजस्थान के कोटा में रविवार को एक दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला, जब ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की अधिकारियों के साथ चल रही समीक्षा बैठक के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। इसके चलते मंत्री जिला परिषद सभागार में करीब 6 मिनट तक अंधेरे में बैठे रहे। बाद में जनरेटर चालू कर लाइट बहाल की गई।

रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों, मुक्तिधामों के जीर्णोद्धार, रास्ते के विवादों और निर्माण कार्यों को लेकर ऊर्जा मंत्री ने एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में जिला परिषद के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। बैठक दोपहर करीब सवा एक बजे शुरू हुई। मीटिंग शुरू होने के कुछ ही देर बाद, जब मंत्री नागर सड़कों के निर्माण को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे, तभी हॉल की बत्ती गुल हो गई।

यह भी पढ़ें- Sikar Protest News: सोनम वांगचुक को जबरन उठाने के विरोध में SFI का आक्रोश, सीकर में निकाली शवयात्रा

हालांकि, बिजली जाने के बाद भी चर्चा रुकी नहीं और जारी रही। सभागार के कर्मचारियों ने तुरंत खिड़कियों के पर्दे हटा दिए ताकि अंदर प्राकृतिक रोशनी आ सके। वहीं, बाहर मौजूद कर्मचारी जनरेटर चालू करने की मशक्कत में जुट गए। इस तरह करीब 6 मिनट तक सभागार की लाइट बंद रही।

5379487