rajasthanone Logo
Agricultural Accident: कोटा-बूंदी में खेत पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। कीटनाशक की चपेट में आने से 65 साल के किसान की मौत हो गई।

Agricultural Accident: कोटा-बूंदी जिले के झाकमुंड निवासी मांगीलाल सैनी (65) की कीटनाशक दवा के संपर्क में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मांगीलाल सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अपने खेत में फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान हवा के संपर्क में आने से दवा उनके शरीर में चली गई, जिससे वे अचेत होकर गिर पड़े।

MBS अस्पताल रेफर किया था

मृतक के बेटे दिनेश सैनी ने बताया कि उस समय उनका बेटा भी खेत पर मौजूद था। उसने पिता को गिरते देखा तो तुरंत घर पहुंचकर परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मांगीलाल को उपचार के लिए बूंदी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें कोटा के MBS अस्पताल रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें- Weather Alert: राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले तेज बारिश का दौर, जयपुर समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट

रास्ते में थमी सांसें

परिजन मांगीलाल को लेकर कोटा पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। MBS अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

5379487