rajasthanone Logo
Jodhpur Factory Fire: जोधपुर में आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। केमिकल से भरे ड्रम में ब्लास्ट14 फायर फाइटर्स झुलस गए हैं।

Jodhpur Factory Fire: बासनी की गणेश नगर श्रमिक कॉलोनी में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए 35 फायर फाइटर्स की टीम पहुंची थी। नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर जलज घसिया ने बताया- सूचना मिलने पर अलग-अलग स्टेशन से 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे ड्रमों में विस्फोट हो रहे थे। इसके चलते आग पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि एक ड्रम में आग लग रही थी। कर्मचारी उसे बुझा रहे थे। इसी दौरान बिल्डिंग की छत से एक पत्थर ड्रम पर आकर गिर गया और ब्लास्ट हो गया।

पत्थर गिरते ही जलता हुआ केमिकल करीब 300 मीटर दूर तक उछलकर फायर फाइटर्स पर गिर गया। इससे 14 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। मौके पर एम्बुलेंस नहीं होने के कारण झुलसे फायर फाइटर्स को फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में एम्स ले जाया गया था। एम्स में बर्न यूनिट नहीं होने के चलते प्राथमिक इलाज के बाद महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। यहां अलग आईसीयू बनाकर इन्हें एडमिट किया गया।

5379487