Jaipur Traffic: जयपुर हाईकोर्ट के बाहर लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या अब हल होने लगी है। अंबेडकर सर्किल के पास नई अंडरग्राउंड पार्किंग का संचालन शुरू हो चुका है, जिससे हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक वाहनों की आवाजाही अब सहज हो गई है। इस हाईटेक पार्किंग में 511 चौपहिया और 190 दुपहिया वाहनों के लिए जगह उपलब्ध है, और इसमें 7 लिफ्ट और सब-वे की सुविधा के जरिए सीधे हाईकोर्ट परिसर तक पहुँचा जा सकता है। करीब 9 हजार स्क्वायर मीटर क्षेत्र में विकसित यह पार्किंग सुरक्षा, सुविधा और सुंदरता के लिहाज से जयपुर की सबसे बड़ी और आधुनिक पार्किंग मानी जा रही है।
कैसी है जयपुर की हाइटेक पार्किंग?
दरअसल इस पार्किंग को बनाने में 2 साल से भी अधिक समय लग गया और खर्च की बात करें तो 60 करोड रुपए लागत लगी है। यह पार्किंग हाई कोर्ट के जज वकील और वहां आने वाले लोगों के लिए बनाई गई है यह बहुत आधुनिक है। पार्किंग से सीधे हाईकोर्ट जाने के लिए 7 लिफ्ट बनाई गई है। रोड पार करने के लिए सब वे की सुविधा भी दी गई है। यह पार्किंग करीब 9000 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में विकसित की गई है। पूरी पार्किंग में तीन तल है जिसमें से दो नीचे के तल अंडरग्राउंड पार्किंग है जबकि सबसे ऊपर तल ओपन पार्किंग है। पार्किंग में एंट्री की बात करें तो हाईकोर्ट गेट नंबर दो और भवानी सिंह मार्ग की ओर से अंदर आ सकते है, वहीं भगवानदास मार्ग से बाहर जाने का रास्ता दिया गया है।
हैरिटेज पेंटिंग्स से सजी है पार्किंग
पार्किंग में जितना आधुनिक सुविधा और क्षमता का विकास किया गया है उतना ही इस सुंदर भी बनाया गया है। बात करें सुरक्षा की तो यहां चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सिक्योरिटी गार्ड भी बैठते हैं। पार्किंग को सुंदर दिखाने के लिए इसकी दीवारों पर जयपुर की विरासत दर्शाने वाली खूबसूरत पेंटिंग्स बनाई गई है। इन पेंटिंग्स को बनाने का काम चित्रकार अरुणाभ सागर सिंह खंगारोत और उनके 12 कलाकारों की टीम ने किया गया। पार्किंग में करीब तीन महीने में लगभग 50 कलाकृतियां तैयार की हैं जिनमें जीवनशैली, पारंपरिक बाजार, वस्त्र, जूतियां, हाथी, घोड़े और बैलगाड़ियों जैसे दृश्य उकेरे गए हैं।
यह भी पढ़ें...Jaipur News: जयपुर में अब ट्रैफिक से मिलेगी राहत, सांगानेर एलिवेटेड बनने से बचेंगे पूरे 21 मिनट