Jaipur News: सांगानेर में ट्रैफिक जाम और रास्तों की संकरी सड़क से राहत मिलने वाली है। करीब एक साल से प्रस्तावित 4.5 किलोमीटर लंबी सांगानेर एलिवेटेड सड़क का काम इस महीने वर्क ऑर्डर मिलने के बाद होली के बाद शुरू किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत सांगानेर टॉक रोड स्थित पुलिया से चौरड़िया पेट्रोल पंप तक एलिवेटेड बनकर सड़क के वाहनों के लिए 4 लेन का रास्ता खोलेगी। इस परियोजना से रोजाना लाखों वाहनों को जाम से बचने में मदद मिलेगी और मार्ग पर आने-जाने का समय भी लगभग 21 मिनट तक घट जाएगा।
कब शुरू होगा काम?
दरअसल, सांगानेर एलिवेटेड का काम करीब एक साल से प्रस्तावित था जो कि अब जल्द शुरू होने वाला है। नई टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है और फरवरी के माह में ही जेडीए वर्कऑर्डर जारी कर देगा। हालांकि काम अगले महीने होली बाद शुरू किया जाएगा। लेकिन आम आदमी के लिए निराशा की बात है कि इसके पहले सड़क चौड़ाई की जद में आ रहे करीब 125 से अधिक स्ट्रक्चर (मकान-दुकान) को ध्वस्त करने के नोटिस दिए जाएंगे। एलिवेटेड सांगानेर टोंक रोड स्थित पुलिया के आगे से शुरू होगी और चौरड़िया पेट्रोल पंप पर जाकर दो हिस्सों में बंट जाएगी। बता दें इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन 30 महीने रखी गई है।
क्या क्या होगा सुधार?
सबसे पहले तो एलिवेटेड 4 लेन चौड़ी की जाएगी जिसे दो हिस्से में बांटा जाएगा। मालपुरा गेट की तरफ वाहन उतरने के लिए रैम्प बनेगा। इस रोड से रोजाना 1 लाख वाहन निकलते हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने से जगह-जगह ट्रैफिक जाम की परेशानी आती है। इसे बनाने में 240 करोड़ रुपए के करीब खर्च होंगे। हालांकि एलिवेटेड बनने के बाद ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और आने जाने में महज 8 से 9 मिनट ही लगेंगे।
यह भी पढ़ें...Rajasthan Rose Exhibition: जयपुर में खिलेगा 300 किस्मों का गुलाब मेला, 7 फरवरी से दो दिवसीय आयोजन







