rajasthanone Logo
Rajasthan High Court bomb threat: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आपको बता दें कि बम की धमकी मिलने के बाद कोर्ट में अफरा तफरी मच गई।

Rajasthan High Court bomb threat: राजस्थान में एक बार फिर धमकी भरे ईमेल ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। शुक्रवार (6 फरवरी) को सुबह करीब 11 बजे जयपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह ईमेल जयपुर बेंच को भेजा गया था, जिसके बाद हाई कोर्ट प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। बम स्क्वॉड और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं। यह भी खबर है कि जोधपुर हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स को भी इसी तरह की बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

अक्सर 4 से 5 घंटे तक काम प्रभावित होता है

यह पहली बार नहीं है जब हाई कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले दिसंबर में, कोर्ट को लगातार चार दिनों तक बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं। उससे पहले 31 अक्टूबर और 5 दिसंबर को भी हाई कोर्ट को ईमेल भेजे गए थे। हालात ऐसे हैं कि इन धमकियों की वजह से अक्सर कोर्ट का काम 4 से 5 घंटे तक बाधित रहता है।

जोधपुर में भी कोर्ट रूम खाली कराया गया

जोधपुर में भी ऐसी ही घटना हुई। हाई कोर्ट में अचानक अलर्ट सायरन बजने से अफरा-तफरी मच गई। सायरन बजने के तुरंत बाद कोर्ट रूम खाली करा लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, वहां भी एक धमकी भरा ईमेल मिला था।

हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस बीच, वकीलों का कहना है कि ऐसी धमकियों से कोर्ट का काम बाधित होता है। कोर्ट में हर दिन अहम मामलों की सुनवाई होती है, और इन धमकियों की वजह से उन ज़रूरी मामलों की सुनवाई नहीं हो पाती है।

यह भी पढ़ें- Jaipur Traffic : जयपुर हाई कोर्ट में बनी आधुनिक पार्किंग का संचालन शुरू, जानिए क्या है खास

5379487