rajasthanone Logo
Jaipur Sarafa Market Rate : जेवराती सोने के भाव में भी आज गिरावट आकी गई है। इसमें 400 रुपए की गिरावट हुई है। इसके ताजा भाव प्रति दस ग्राम 95400 रुपए है। ग्राहकों के लिए सोना खरीदारी का यही मौका सही साबित होगा।

Jaipur Sarafa Market Rate : राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव लगातार दूसरे दिन फिसल गए हैं। पिछले हफ्ते की तेजी के बाद इस समय सोना और चांदी की चमक में हल्की सी सुस्ती नजर आ रही है। बाजार के जानकार बताते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमतों में नरमी और घरेलू स्तर पर मांग घटने की वजह से यह गिरावट आई है। शादी ब्याह का सीजन न होने और निवेशकों की खरीदारी न होने के कारण भाव लुढ़कते जा रहा है। इस गिरावट से जहां ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है और कई लोग इसे खरीदारी का सही मौका मान रहे हैं। भाव में अभी और उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते है आज का ताजा भाव...

जयपुर में सोने के भाव आज फिर गिरे

जयपुर सराफा बाजार में आज सोने के दामों में गिरावट हुई है। कल जहां बाजार में शुद्ध सोने के भाव में 1200 रुपये की गिरावट हुई थी। वहीं आज फिर से सोने के भाव में 500 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। आज शुद्ध सोने का भाव 102300 रुपए प्रति दस ग्राम है। जेवराती सोने के भाव में भी आज गिरावट आकी गई है। इसमें 400 रुपए की गिरावट हुई है। इसके ताजा भाव प्रति दस ग्राम 95400 रुपए है। ग्राहकों के लिए सोना खरीदने का यही मौका सही साबित होगा। 

सोने के साथ चांदी के भी दाम लुढ़के

बीते कई दिनों से चांदी के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। इस सीजन में सबसे ज्यादा चांदी के दाम में 2500 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। तो वही अब चांदी की चमक फीकी पड़ने लगी है पिछले दो दिनों से इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। आज चांदी के भाव में 700 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का ताजा भाव अब प्रति किलो 116900 है।

यह भी पढ़ें...Gold Silver Price Jaipur: चांदी के रेट में आई गिरावट, खरीदारी के लिए अच्छा मौका... जानें आज के ताजा भाव

 

5379487