rajasthanone Logo
Jaipur Sarafa Market Rate : आज सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम बढ़ोतरी हुई है, वहीं चांदी के दाम में भी तेजी देखी गई है। ऐसे में जो लोग सोना या चांदी खरीदने या बेचने का सोच रहे हैं, उन्हें बाजार की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है।

Jaipur Sarafa Market Rate : जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी के दामों में लगातार उछाल देखा गया। निवेशक और खरीदार दोनों पूरी नजरें बाजार पर बनाए हुए हैं। क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव से निवेशक और ग्राहक दोनों प्रभावित होते हैं वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की मांग बढ़ने के कारण आज बाजार में तेजी बनी हुई है। आज सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम बढ़ोतरी हुई है, वहीं चांदी के दाम में भी तेजी देखी गई है। ऐसे में जो लोग सोना या चांदी खरीदने या बेचने का सोच रहे हैं, उन्हें बाजार की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है। आइए जानते है जयपुर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के ताजा भाव...

सोने के भाव में 300 रुपए की बढ़ोतरी

जयपुर सराफा बाजार में आज सोने के दाम में बढ़त हुई है। कुछ दिनों से इसके भाव स्थिर होने के बाद लगातार दो दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके बाद आज यानी की गुरुवार के दिन शुद्ध सोने के भाव में 300 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आज शुद्ध सोने का भाव 102600 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। वही 22 कैरेट यानी जेवर वाले सोने के भाव में 300 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके ताजा भाव 95700 रुपए प्रति दस ग्राम है। 

चांदी के दाम में सोने से ज्यादा बढ़ोतरी

बीते दिन कल चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद आज चांदी के दाम में 1100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस भाव अब 118000 रुपए प्रति किलो है। कल चांदी के भाव में 700 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। 

यह भी पढ़ें...Gold And Silver Price : जयपुर में सोना चांदी के दाम लुढ़के, दो दिन से फीकी पड़ी चमक

5379487