rajasthanone Logo
Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट के चलते सोना- चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं इनके नए दाम।

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में कीमतों में नरमी के चलते सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि सोना स्टैंडर्ड और 22 कैरेट जेवराती सोना 400 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो भाव में 5,000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है।

अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में भी सोने की कीमतें कमजोर

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में भी सोने की कीमतों में कमजोरी रही। जून डिलीवरी वाला सोना 58 डॉलर घटकर 4,729.40 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया। वहीं अगर मई डिलीवरी की बात करें तो 2.520 डॉलर की गिरावट के साथ 73.960 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड करता नजर आया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather Alert: लू की चपेट में राजस्थान, 40 डिग्री के पर पहुंचेगा तापमान, लोग हो रहे परेशान

सोना चांदी के दामों में गिरावट होने से ग्राहकों को राहत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव ,चांदी (999) के दाम 244 रुपए प्रति ग्राम और चांदी रिफाइनरी 243.5 रुपए प्रति ग्राम दर्ज किए गए। वहीं सोना स्टैंडर्ड 15,410 रुपए प्रति ग्राम, सोना जेवराती 14,410 रुपए प्रति ग्राम और वापसी दर 14,110 रुपए प्रति ग्राम रही। सोना चांदी के दामों में गिरावट होने से ग्राहकों को राहत मिली है। वहीं आने वाले दिनों में सोना और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

5379487