Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में मौसम से अब लोग परेशान है, क्योंकि सूरज की तपिश अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अभी तो अप्रैल का आधा महीना ही बीता है लेकिन कई जिलों का तापमान अचानक से चढ़ने लगा है। सूरज की तीखी धूप ने लोगों को परेशान करने लगी है। आपको बता दें कि सोमवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी वर्तमान में यहां 31 डिग्री सेल्सियस तापमान के आसपास बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में यह तो अभी शुरुआत है, आने वाले 4-5 दिनों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तापमान में कम से कम 3-4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
इस हफ्ते 40 डिग्री पार करेगा तापमान
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इसी हफ्ते श्रीगंगानगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। अचानक तापमान में हुई बढ़ोतरी से आमजन लोगों के जीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि दोपहर के समय में सड़कों कर सन्नाटा होने लगा है। साथ ही साथ लोग अब घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है। अगर बाहर निकल भी रहे हैं तो सूती कपड़ों और छतरियों का सहारा ले रहे हैं। जैसलमेर में सूर्य की गर्मी पिछले 5 दिनों से बढ़ रही है, जिससे तापमान में भी वृद्धि हो रही है।
आपको बता दें कि जैसलमेर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री पहुंच गया और सोमवार को आसमान बिल्कुल साफ रहा। यहां पर सुबह के 11 बजे हो तापमान 35 से 36 डिग्री तापमान पहुंच जाता है। वही रविवार के दिन अगर तापमान को बात करें तो 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है है। यानि बीते कल सोमवार को जैसलमेर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।









