rajasthanone Logo
Rajasthan Crime News: करधनी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। जहां पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी गई है। पति ने रात सोते समय चारों को मौत के घाट उतार दिया।

Rajasthan Crime News: जयपुर के करधनी इलाके से बहुत ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार सुबह पति ने पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा चारों के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की गई है। वहीं हत्या के बाद खून को कपड़ों से साफ किया गया।

पत्नी और तीन बेटियों की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक करधनी पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंच गई है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद में हत्या करने की बात सामने आ रही है। इस बीच DCP बेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि सुबह 10 बजे सूचना मिली कि गोविंद वाटिका प्लॉट नंबर- ए-169 स्थित एक मकान में तीन बच्चियों और एक महिला का मर्डर हुआ है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में आज से फिर बारिश का दौर, अलवर-धौलपुर में येलो अलर्ट जारी

वहीं, पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या महिला के पति ने की है। रात को सोते समय युवक ने पत्नी और बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जानकारी तलाश करने में लगी हुई है।

5379487