rajasthanone Logo
Gold And Silver Price: जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज हुई है। खरीदारी करने से पहले जानें आज का ताजा भाव।

Gold And Silver Rate Jaipur: जयपुरवासियों के लिए अच्छी खबर है शहर की ज्वेलरी मार्केट में आज सोने और चांदी की चमक थोड़ी हल्की हुई है। दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई है। लगातार बढ़ते भावों के बीच आई यह गिरावट खरीदारों के लिए थोड़ी राहत लेकर आई है। कुछ दिन से सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी हो रही थी। आई इस गिरावट में खरीदारों को राहत की सांस दी है। शादी विवाह के लिए गहनों की खरीदारी की सोच रहे ग्राहकों के लिए यह समय फायदेमंद साबित होगा। इस सीजन में दोनों कीमती धातुओं में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खरीदारी करने से पहले आइए आज जानते हैं जयपुर सराफा बाजार में सोने और चांदी के ताजा भाव...

सोने के भाव में आई भारी गिरावट 

जयपुर सर्राफा बाजार में आज यानी की 25 जुलाई को दोनों कीमती धातुओं के भाव में भारी गिरावट हुई है। शुद्ध सोने के भाव में आज 1200 रुपए का उछाल दर्ज किया गया है। शुद्ध सोने का भाव आज 101800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। वहीं अगर बात जेवरों वाले सोने की करें तो उसमें भी आज कीमत थोड़ी नीचे आई है। करीब 1100 रुपए की गिरावट के बाद अब इसका ताजा रेट 94900 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। शादी के लिए गहनों की खरीदारी सोच रहे लोगों के लिए ये समय सही साबित होगा।

चांदी के भाव भी आज लुढ़के

इस सीजन में चांदी की कीमत लगातार ऊंचाई पर बनी हुई है। वही आज जयपुर सर्राफा बाजार से राहत की खबर निकलकर सामने आई है। लंबे समय से चांदी की कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए खुशी की खबर है। आज चांदी के भाव में 1000 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है। अब इसके भाव 117500 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। चांदी की कीमतों में उछाल से आम ग्राहकों की जेब पर असर पड़ रहा है अनुमान है कि आने वाले कुछ महीनों में यह 1.24 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें...Today Gold And Silver Price: सोना फिर बना महंगा सौदा, चांदी ने भी दिखाई तेजी, जानें आज का भाव

5379487