rajasthanone Logo
Jaipur Gold Silver Price: लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी हुए सस्ते, शुद्ध सोना एक लाख के नीचे आया। जानिए जयपुर में आज के लेटेस्ट भाव।

Jaipur Gold Silver Price: जयपुर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। भले ही बाजार में इसकी कीमत में गिरावट हुई है। लेकिन खरीदारी करने वाले लोगों में इसका क्रेज जरा भी कम नहीं हुआ है। जयपुरवासियों के लिए खरीदारी करने का आज अच्छा दिन हो सकता है। लगातार दो दिन से इनके भावों में कमी दर्ज की जा रही है। आज सोना और चांदी दोनों के भावों में गिरावट हुई है। लंबे समय के बाद पहली बार सोना एक लाख रुपये के नीचे आ गया है, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, अभी भी दोनों कीमती धातुओं के भावों ने आसमान छू रखा है। सोने के मुकाबले चांदी की मांग अधिक है। जानें आज के ताजा रेट...

सोने भाव में गिरावट, खरीदारों के लिए खुशखबरी

जयपुर के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। शुद्ध सोने की कीमत में ₹400 की गिरावट हुई है।जिसका दाम फिलहाल प्रति 10 ग्राम 99,700 रुपये है। ऐसे में इसकी कीमत एक बार फिर एक लाख रुपये के नीचे आ गई है। 1300 रुपए की कमी आई थी। लगातार दो दिनों से गिरावट के चलते अब सोना लख रुपए से नीचे आ पहुंचा है। जेवराती सोने के भाव 93,100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक

लगातार चांदी के दाम भी आसमान छू रहे थे। लेकिन दो दिनों से चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर सर्राफा आज चांदी की कीमत में ₹400 की गिरावट दर्ज हुई है। जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 1,08,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। स्थानीय सर्राफा कारोबारी पूरणमल सोनी के अनुसार, चांदी अभी भी अपने ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें...Jaipur Gold Rate Today: सोने की कीमत में आई गिरावट, खरीदारी के लिए सुनहरा 

5379487