rajasthanone Logo
Jaipur Delhi Flight: जयपुर-दिल्ली एयर कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। वहीं एयर इंडिया की नई फ्लाइट शुरू की है। ऐसे में यात्रियों को फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Jaipur Delhi Flight: जयपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि एयर कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है। एयर इंडिया ने दोपहर के समय नई फ्लाइट शुरू की है। दिल्ली से एआई-1719 दोपहर 1 बजे जयपुर पहुंचेगी और वापसी में एआई-1844 दोपहर 1:40 बजे दिल्ली रवाना होगी। बता दें कि मंगलवार से शाम के स्लॉट में भी नई फ्लाइट शुरू की है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर-दिल्ली के बीच रोजाना औसतन 6 और सप्ताह में करीब 44 फ्लाइट संचालित होती हैं। नए शेड्यूल में एयर इंडिया की जयपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट दोपहर 1:40 बजे और शाम करीब 5:10 बजे है। इंडिगो की 6ई-6492 शाम 5:20 बजे और 6ई-2376 रात 10:25 बजे रवाना होती है। सुबह से देर रात तक फ्लाइट विकल्प उपलब्ध हैं। दिल्ली से देश-विदेश के लिए बड़ी संख्या में कनेक्टिंग फ्लाइट मिलती हैं। ऐसे में दोपहर और शाम के विकल्प बढ़ने से कॉर्पोरेट, सरकारी कामकाज और इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- Weather Update: राजस्थान में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, कोटा समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

अधिकारी के अनुसार अक्टूबर के अंत तक जयपुर सहित अन्य एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू होगा। इसमें दिल्ली के लिए नई फ्लाइट्स शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही कई रूट पर करीब 8-10 फ्लाइट शुरू होने की संभावना है। एयरपोर्ट प्रबंधन नई फ्लाइट्स के लिए कई एयरलाइंस से बातचीत कर रहा है। एयरलाइंस भी जयपुर से कुछ नए शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की योजना बना रही है।

5379487