Saras Milk Price Hike: जयपुर डेयरी ने सरस दूध, छाछ समेत अन्य दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। डेयरी ने दूध के सभी वेरिएंट पर 2 रु. प्रति लीटर तथा छाछ, लस्सी, दही और पनीर जैसे उत्पादों पर 2 प्रति पैक तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें गुरुवार शाम की सप्लाई से लागू होंगी। डेयरी ने दुग्ध उत्पादकों को भी 25 रु. प्रति किलो फैट की बढ़ोतरी की है।
यह रहेंगी दूध की नई दरें
नई दरों के अनुसार सरस ताजा टोंड दूध का आधा लीटर पैक अब 28 रुपये और एक लीटर पैक 56 रुपये में मिलेगा। वहीं सरस गोल्ड दूध का आधा लीटर पैक 35 रुपये और एक लीटर पैक 70 रुपये का हो गया है। इसके अलावा सरस स्टैंडर्ड दूध का आधा लीटर पैक 31 रुपये तथा एक लीटर पैक 62 रुपये में उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें- Power Cut Alert: कोटा के कई क्षेत्रों में आज बिजली सप्लाई रहेगी बाधित
दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ने की संभावना है, खासकर उन परिवारों पर जो रोजाना सरस उत्पादों का उपयोग करते हैं।








