Power Cut: कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। ऐसे में निजी बिजली कंपनी द्वारा यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। आपको बता दें कि इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। आइए जानते हैं किन इलाकों में किस समय बिजली कटौती होगी।
सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
बंजारा कॉलोनी, अशोका कॉलोनी, साजिदेहड़ा, नारायण दास का आहता, शॉपिंग सेंटर क्षेत्र
सुबह 8 बजे से 10 बजे तक
मन्ना कॉलोनी, अमृत नगर, मंडी पाड़ा, प्रताप नगर, शास्त्री नगर, इनकम टैक्स कॉलोनी, सीएडी कॉलोनी, कमिश्नर कार्यालय, दुर्गा बस्ती, पुराना जवाहर नगर, वक्फ नगर, शास्त्री नगर, दादाबाड़ी विस्तार योजना आंशिक, गणेश तालाब बसंत विहार, मोदी कॉलेज, वर्धमान कॉलोनी, उडिया बस्ती, दादाबाड़ी सेक्टर 1,2,3, हनुमान बस्ती, अग्रसेन कॉलोनी, नसिया जी मंदिर इलाके
सुबह 8:30 बजे से 10:45 बजे तक
बापू बस्ती, सुमन विहार, बालाजी टाउन, कैलाशपुरी, दो खंभा और आसपास का क्षेत्र
सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक
पत्थर मंडी, करणी नगर, अभेड़ा महल इलाके
सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक
महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर
सुबह 9:45 से दोपहर 12:30 बजे तक
सिविल लाइंस, यमुना बावड़ी के आसपास के इलाके
शाम 4:30 से 6:30 बजे तक
पोरवाल भवन
यह भी पढ़ें- Power Cut Alert: 21 मई को उदयपुर में बिजली कटौती, लोगों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील
सुबह 9:45 से दोपहर 12:30 बजे तक
सिविल लाइंस, यमुना बावड़ी के आसपास के इलाके
शाम 4:30 से 6:30 बजे तक
पोरवाल भवन, जूता फैक्ट्री और आसपास का क्षेत्र, सिलिकॉन सिटी, हरियाली रिसोर्ट इलाके







