Gold-Silver Rate:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट और ऊंचे भावों पर खरीद कमजोर पड़ने के असर से शुक्रवार को जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आपको बता दें कि जयपुर व सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 51,000 तथा 22 कैरेट जेवराती ई सोना 900 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया। लेकिन, मांग रहने से चांदी में 2,500 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। पिछले 5 तीन दिन में चांदी 16,500 रुपए न प्रति किलोग्राम चढ़ चुकी है।
सोने की कीमतों में गिरावट
वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में जून डिलीवरी सोना 17.10 डॉलर बढ़कर 4,728 डॉलर तथा जुलाई डिलीवरी 1.075 डॉलर की तेजी से 81.255 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड रही थी।
लगातार तीसरे दिन चांदी के दाम में उछाल
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी जयपुर के अनुसार चांदी (999) के भाव 263.5 रुपए प्रति ग्राम और चांदी रिफाइनरी के भाव 263 रुपए प्रति ग्राम रहे। वहीं सोना स्टैंडर्ड 15,500 रुपए प्रति ग्राम, जेवराती सोना 14,500 रुपए प्रति ग्राम और वापसी सोना 14,200 रुपए प्रति ग्राम दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम के दो रंग, कहीं भीषण लू तो कहीं बारिश-आंधी का अलर्ट
ऐसे में व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और स्थानीय मांग के चलते आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।








