rajasthanone Logo
Husband Assaults Wife: बेटे को जन्म नहीं पर पत्नी के साथ हर रोज नशे में मारपीट करता था। तंग आकर पत्नी ने महिला सुरक्षा केंद्र का सहारा लिया। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

Husband Assaults Wife: देश ने भले ही कितनी तरक्की कर ली हो लेकिन समाज में आज भी बेटा - बेटी में भेदभाव रखने वाले लोग दिख जाएंगे। जिसके चलते महिलाएं आज भी कई घरों में सताई जाती है। जहां ससुराल में बेटा न जन्म देने पर महिला को न केवल ताने दिए जाते हैं बल्कि उनके साथ मारपीट भी की जाती है। ऐसे ही एक आरोप डीग के गोवर्धन गेट निवासी नंदिनी ने अपने पति पर लगाया है। नंदिनी का कहना है कि उसका पति दिनेश हर रोज उसके साथ शराब के नशे में मारपीट करता है। बेटा नहीं होने के लिए उसको ताने मारता है। यहां तक की उसका गला दबाकर जान लेने की भी कोशिश कर चुका है। रोज-रोज के अत्याचारों से तंग आकर नंदिनी महिला सुरक्षा सलाह केंद्र पहुंची।

नंदिनी ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का सहारा लिया
महिला सुरक्षा सलाहकार केंद्र की काउंसलर विनीता पचौरी ने बताया कि नंदिनी की शादी 16 साल पहले दिनेश के बड़े भाई राजेश से हुई थी। राजेश की मौत के बाद समाज के चलते देवर दिनेश से उसकी शादी कर दी गई। शादी के बाद उन्हें बेटी हुई। वहीं बेटा न होने पर दिनेश लगातार उसे परेशान करने लगा। बेटा न होने पर हर रोज उससे लड़ाई करता और मारपीट करता। ऐसे में नंदिनी ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का सहारा लिया। 

यह भी पढ़ें- Murder For Dowry: 7 महीने गर्भवती बहु की खत्म कर दी जान, दहेज से नहीं थे खुश और कार की कर रहे थे मांग

बेटियां भी मां-बाप का नाम रोशन करती हैं
जहां काउंसलर से विनीता पचौरी और प्रियंका शर्मा ने नंदिनी और दिनेश को आमने-सामने बैठाकर समझाया कि बेटा न होने के पीछे महिला का कोई हाथ नहीं होता। ऐसा नहीं है कि बेटा होने पर ही मां-बाप का नाम रोशन होता है। बेटियां भी मां-बाप का नाम रोशन करती हैं। इसके बाद दिनेश समझ गया और उसने अपनी गलती मानी। इसके साथ ही नंदिनी सिंह से माफी मांगते हुए लिखित राजीनामा भी दिया। जिसमें उसने शराब न पीने ,नंदिनी को बेटा न होने का ताना नहीं देने और मारपीट न करने का का वादा किया।

5379487