rajasthanone Logo
Rajasthan Road Accident: जैसलमेर जामनगर नेशनल हाईवे पर टैंकर पलटने से आग फैल गई। वहीं 200 मीटर तक आग लपटें फैल गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई।

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के जालौर जिले में जैसलमेर जामनगर नेशनल हाईवे पर इथेनॉल से भरा टैंकर पलट गया। जिसमें आग लग गई। वहीं सड़क पर 200 मीटर तक लपटें फैल गई। आपको बता दे कि टैंकर का ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि उसके साथ बैठा भाई समय रहते कूद गया। आपको बताते चलें कि यह हादसा दोपहर करीब 2:00 बजे का है। हादसे के 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग को काबू में किया। मिली जानकारी के मुताबिक टैंकर बाड़मेर से गुजरात की तरफ आ रहा था। इस दौरान सिंवाड़ा ओवर ब्रिज पर टैंकर पलट गया और हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

गुजरात की और जा रहा था टैंकर

चितलवाना थाने के ASI मोहनलाल ने बताया गुजरात की और जा रहा था। हादसे में बाड़मेर के गुड़ामालानी में मोखावा निवासी ड्राइवर सुखराम अमर 34 साल पुत्र देदाराम मेघवाल की मौत हो गई। सुखराम के बुआ के बेटे नरसीराम उम्र 26 साल पुत्र जोधाराम मेघवाल समय रहता टैंकर से कूद गया और ऐसे में उसकी जान बच गई।

फायर ब्रिगेड के आने के बाद आग को काबू किया गया

घायल नरसी राम ने बताया कि वह सुखराम के साथ गुड़ामालानी से टैंकर में बैठा था। इस दौरान सिवाड़ा के पास गाड़ी पलट गई और गाड़ी पलटती अचानक से उसमें आग लग गई। जैसे-तैसे वह बाहर निकाला लेकिन सुखराम गाड़ी में फंस गया। वहीं नरसीराम ने बताया कि उसे नहीं पता था कि टैंकर में क्या है। आपको बता दें कि टैंकर का पिछला हिस्सा डिवाइडर पर टिक गया। इसी दौरान तेल का रिसाव होने लगा। ओवर ब्रिज की ढलान की वजह से तेल नीचे तक चला गया और आग फैल गई। फायर ब्रिगेड के आने के बाद आग को काबू में किया गया।

5379487