Gold Silver Price Jaipur : सोने चांदी की खरीदारी का मन बना रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है । जयपुर सर्राफा बाजार से आ रही ताजा खबरें निवेशकों और ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं। सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज हुई है। यह गिरावट आम लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। शादी विवाह के गहनों को खरीदारी के लिए अच्छा मौका साबित होगा। लगातार उतार चढ़ाव के आगामी दिनों में बाजार में स्थिरता के संकेत दिख रहें हैं। जानिए आज जयपुर सर्राफा बाजार के गोल्ड सिल्वर कर लेटेस्ट रेट...
लगातार तीसरे दिन हुई सोने के भाव में गिरावट
शहर के सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों के दाम नीचे आए हैं। बीते तीन दिनों से सोने की कीमत लगातार घट रही है। आज शुद्ध के रेट में 600 रुपए की कमी देखी गई, जिससे अब शुद्ध सोना 100700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है। जेवराती सोने के भाव में 500 रुपए की गिरावट हुई है। इसके भाव 93900 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है। जबकि इसमें 500 रुपए की दर्ज की गई थी।
चांदी की कीमतों में हुई भारी गिरावट
लंबे समय से चांदी के भाव अपने ऊंचाई पर थे। लेकिन अब चांदी की एक खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। आज इसके भाव में सीजन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज इसकी कीमत में सीधे 2500 रुपए की गिरावट हुई है। चांदी अब 116000 रुपए प्रति किलो हो गई है। चांदी में निवेश करने के लिए भी अच्छा मौका है जो लंबे समय से गिरावट का इंतजार कर रहे थे। कम कीमत में खरीदारी करने वालों के लिए यह समय फायदेमंद साबित होगा।
यह भी पढ़ें...Gold And Silver Price: सोने चांदी के रेट में गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ आज जयपुर में गोल्ड