Girls Percentage Increase in College: क्या आपको आमिर खान की मूवी दंगल फिल्म का एक डायलॉग याद है। "मेरी बेटियां बेटों से कम है क्या"। अब राजस्थान में कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। बता दें कि राजस्थान के कॉलेज में बेटों से अधिक बेटियों की संख्या हो गई है। साल 2014-15 में राजस्थान के सरकारी व निजी कॉलेजों में बेटों की संख्या अधिक थी। बेटियों की संख्या कम थी। अब साल 2024-25 का नया आंकड़ा सामने आ गया है, इसके अनुसार बेटियों की संख्या बेटों की संख्या से अधिक हो गई है।
10 साल में हुआ बड़ा बदलाव
इस 10 साल के अंतराल में कॉलेज में बेटियों की संख्या 96% बढ़ी है, जबकि बेटों की संख्या सिर्फ 53 फ़ीसदी बढ़ी है। साल 2014-15 में सरकारी कॉलेजों में बेटों की संख्या 3.82 लाख और बेटियों की संख्या 3.70 लाख थी। इसका अर्थ है कि बेटियों की संख्या 12,000 कम थी, लेकिन अब साल 2024-25 में बेटियों की संख्या बेटों से 1.39 लाख अधिक हो गई है। इससे साफ है कि पिछले 10 सालों में कॉलेज में बेटियों की संख्या 7.25 लाख तक हो गई है, जबकि बेटों की संख्या सिर्फ 5.86 लाख बची है।
सरकारी स्कूल की देखें स्थिति
बता दें कि राजस्थान के कॉलेजों में बेटों की संख्या में साल 2021 के बाद लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 2021-22 में बेटों की संख्या 6.29 लाख तक पहुंच गई थी। यह संख्या लगातार बढ़ ही रही थी, लेकिन अब अचानक ब्रेक लग गया है। साल 2022-23 में यह संख्या घटकर 6.19 लाख पहुंच गया।
उसके अगले साल यानी साल 2023-24 में यह 6.03 लाख हो गया और अब साल 2024-25 में घटकर 5.86 लाख सिर्फ गया है। यह तो हुई कॉलेज की बात, अब आपको सरकारी स्कूल के आंकड़े बताते हैं। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बेटियों की संख्या बेटों की संख्या से 5 लाख अधिक है। जबकि निजी स्कूलों में 17 लाख काम है।
ये भी पढ़ें:- Rajasthan Roadways New Buses: जोधपुर को मिली नई 10 बसें, ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ेगी परिवहन सुविधा