rajasthanone Logo
Railway Latest Update: मेंटेनेस कार्य के चलते मई के महीने में कई ट्रेन रद्द रहेंगी। साथ ही कई ट्रेनों के समय और स्थान में भी बदलाव होगा। ऐसे में सफर करने से पहले टिकट स्टेटस जरूर चेक करें।

Railway Latest Update: उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से कामपुरू रेल्वे यार्ड में तकनीकी कार्यों के चलते मई महीने में कई ट्रेनों के समय में बदलाव किए जा रहे हैं। इस कारण अजमेर-सियालदह ट्रेन को 9 और 10 मई को अजमेर से एक घंटे की देरी से चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अजमेर-अजमेर सिटी और अजमेर-सिटी-जालोर के बीच 12 मई तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा 3, 5, 8, 11, 14 मई को जयपुर-अजमेर के बीच चलने वाली कई ट्रेनों का भी समय बदला जाएगा।

समय में होगा बदलाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आगरा फोर्ट-अजमेर और अजमेर-आगरा फोर्ट 4, 6, 9 और 12 मई को खातीपुरा-अजमेर स्टेशन के मध्य नई दिल्ली दौरे शताब्दी और दोहरे नई दिल्ली 4,6,9,12 और 15 मई को दोहरे से खातीपुरा और खातीपुरा से दौरे तक ही चलेदी। वहीं जबलपुर-अजमेर 3,5,8, 11 और 14 मई को जयपुरज-जमेर के बीच और अजमेर-जबलपुर 4,6,9,12 और 15 मई को अजमेर की जगह जयपुर से जबलपुर से जयपुर तक ही आएगी।

जानें कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द

वहीं उदयपुर सिटी-जयपुर 9, 10 और 12 और जयपुर-उदयपुर सिटी 9,10 और 12 मई को जयपुर-अजमेर के बीच रद्द रहेगी। वहीं दरभंगा मदार 3 मई को दरभंगा से खातीपुरा तक ही रवाना होगी।  अजमेर-जम्मूतवी 4,6,9 12 और 15 मई को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से चलेगी। वहीं नागपुर-जयपुर 14 मई को नागपुर से चलकर अजमेर रुकेगी। वहीं यह ट्रेन जयपुर नहीं आएगी। जयपुर- नागपुर 15 मई को जयपुर की जगह अजमेर से रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- LPG Gas Latest Rate: जयपुर में LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, घरेलू में 60 और कमर्शियल में 119 रुपये का इजाफा

यात्रियों से सहयोग की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है और सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट की पुष्टि कर लें तथा समय-सारिणी में हुए बदलावों की जानकारी प्राप्त करें।

5379487