LPG Gas Latest Rate: महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। जयपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमत लागू होने के बाद अब 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 119 रुपये महंगा हो गया है।
सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी नए आंकड़ों के अनुसार, जयपुर में अब सिलेंडर की स्थिति इस प्रकार है।
कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) की बात करें तो इसकी कीमत अब से बढ़कर ₹1883 हो गई है। जो कि पहले ₹1764 थी। प्रति सिलेंडर ₹119 का इजाफा हुआ है।
जानें घरेलू सिलेंडर के दाम
वहीं अगर घरेलू सिलेंडर की कीमत 866.50 रुपये से बढ़कर 916.50 रुपये हो गई है। ऐसे में घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि नए दाम 7 मार्च से लागू होंगे।
यह भी पढ़ें- Jaipur News : नमाज के वक्त फिरदौस मस्जिद की पुरानी दीवार ढही, पुलिस जांच में जुटी
ऐसे में माना जा रहा है किकि मिडिल ईस्ट (ईरान-इजराइल) में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल व एलपीजी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते दामों में बढ़ोतरी हुई है।वहीं एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम जनता के साथ-साथ होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर असर पड़ना तय है।







