Jaipur News : राजस्थान की राजधानी जयपुर में भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के फिरदौस मस्जिद में शुक्रवार दोपहर नमाज के समय दीवार गिरने की घटना हुई। घटना के दौरान लगभग 15 लोग मलबे के नीचे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस अब हादसे के पीछे कारणों और संभावित लापरवाही की जांच कर रही है।
रेस्क्यू और घायलों की स्थिति
हादसे की सूचना मिलते कि जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ राहत बचाव का कार्य किया। सभी 15 घायलों को तुरंत कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर के अनुसार 6 लोगो की स्थिति गंभीर है। उन्हें कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों में रुस्तम, ईशान, खुर्शीद, सुहैल, इमाम जफर और इकबाल शामिल हैं। जबकि आठ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
जांच और प्रशासनिक कार्रवाई
हादसे के बाद प्रशासन ने मस्जिद के क्षतिग्रस्त हिस्से को घेर दिया। राजस्थानी लोगों का कहना है की दीवार काफी पुराना था इस कारण से दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। मामले की पुलिस गहन जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील भी की है की पुरानी दीवारों से दूर रहे।
यह भी पढ़ें...Rajasthan News: आज राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल से शुरू होगी कार्यवाही, सदन में हो सकते हैं टकराव









