rajasthanone Logo
Barmer Date Cultivation: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं बाड़मेर के रावतराम के बारे में जिन्होंने रेगिस्तान की बंजर जमीन पर खजूर को उगा डाला ‌। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि वह अपनी इस खेती से अच्छा खासा मुनाफा कर रहे हैं ‌। तो आईए जानते हैं उनके बारे में।

Barmer Date Cultivation: ऐसा अक्सर कहा जाता है कि मजबूत इरादे असंभव को भी संभव बना देते हैं।  कुछ ऐसा ही कर दिखाया है राजस्थान के एक किसान ने जिसने रेगिस्तान की बंजर जमीन को भी हरा भरा और फलदार खेत बना दिया। हम बात कर रहे हैं बाड़मेर जिले के भाखरपुरा गांव के एक किसान की। रावताराम कलबी नाम के इस किसान ने रेगिस्तान में खजूर की खेती करके सबको अचंभित कर दिया है। 

आठवीं पास से कृषि आइकॉन तक 

रावताराम ने केवल आठवीं कक्षा तक ही शिक्षा प्राप्त की है। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी ‌। वे गुजरात गए जहां उन्होंने खजूर की खेती की कला और तकनीक को सीखा। इसके बाद में वापस आए और एक ऐसा प्रयोग शुरू किया जिसने कृषि में क्रांति ही ला दी। 2015 में उन्होंने खजूर के पहले पौधे लगाए। हालांकि शुरुआत कुछ अच्छी नहीं हुई क्योंकि ग्रामीणों ने उनका मजाक उड़ाया। इस बीच मिट्टी ने ही उनका साथ दिया और लगभग 3 साल बाद उन्होंने अपनी पहली फसल काटी। 

साल दर साल बढ़ती गई आय

साल दर साल उनकी उपज और आय दोनों बढ़ती गई। सबसे पहले 2018 में उन्होंने दो लाख रुपए कमाए, उसके बाद 2019 में चार लाख रुपए, और ऐसे करते-करते 2024 में उन्होंने 10 लाख रुपए का मुनाफा किया। 2025 में वह ₹12 लाख का अनुमान लगा रहे हैं। जहां कभी उनके खेत सूखे पड़े रहते थे अब हरे भरे खजूर के पेड़ों से भरे हुए हैं। वह इस बात का जीता जागता प्रमाण है कि किसी भी चीज के लिए हमेशा डिग्री की आवश्यकता नहीं होती आपकी लगन और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है ‌। 

बाड़मेर में प्रेरणा 

रावतराम ने इस पहल से जिले के 110 से भी ज्यादा किसानों को प्रेरित किया है। अब बाकी किसान भी खजूर की अलग-अलग किस्म की खेती कर रहे हैं। बाड़मेर में अब लगभग ढाई सौ हेक्टेयर जमीन खजूर की खेती के लिए समर्पित है।

और पढ़ें...Jalor Melon: बंजर जमीन से लाखों कमा रहे किसान, उगा रहे ऐसा फल जो कम मेहनत में दे रहा दोगुना फायदा

5379487