Rajasthan 10th Result : राजस्थान में लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। कक्षा दसवीं के नतीजे आखिरकार आ गए हैं। राजस्थान बोर्ड द्वारा 28 मई को दसवीं के रिजल्ट घोषित कर दी गई। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। यह परीक्षा साल की शुरुआत में 6 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
लड़कियां रहीं सबसे आगे
लड़कियों ने एक बार फिर से बाजी मार ली है। लड़कियों का पास परसेंटेज 94 परसेंटेज से ज्यादा रहा जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 93 रहा। इस साल की परीक्षा में लगभग दस लाख छात्र शामिल हुए थे।
कैसे देखें अपना परिणाम
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना रोल नंबर और बाकी जानकारी दर्ज करनी होगी। इतना सब करने के बाद आपको आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए आप अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करके रख सकते हैं।
पिछले वर्ष के प्रदर्शन से तुलना
पिछले वर्ष में 1060751 छात्रों ने नामांकन कराया था। जिसमें से 1039895 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें पास प्रतिशत 93.03 रहा था। इस साल परिणाम में खासकर लड़कियों के मामले में काफी सुधार हुआ है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Panchayati Raj Election 2025 Update: पंचायत चुनावों में आया नया मोड़, देरी की वजह बनेगा ये असंतोष