CM Bhajanlal Sharma: सीएम भजनलाल शर्मा ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान के यमुना जल की मांग को पूरा किया। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि 300 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन से पानी आएगा। सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए और उसे समय पर पूरा किया जाए। वहीं विपक्ष को जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि उन्हें पहले 1994 के समझौते को पढ़ना चाहिए। राजस्थान के हक का जितना भी पानी है, वह हमें पूरा मिलेगा। पानी के साथ बिजली पर बात करते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने 12 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया है और आने वाले समय में हम बिजली में सरप्लस होंगे, दूसरे प्रदेशों को बिजली देने वाले बनेंगे।
300 किमी पाइपलाइन से आएगा पानी
आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि वो आलू से सोना बनाएंगे। लेकिन मैंने शेखावटी के लोगों से कहा था कि हम यह तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम यमुना का पानी लेकर आएंगे। जिसके बाद हमारा किसान जरूर सोना पैदा करेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यमुना जल समझौते के बाद सीएम भजनलाल शर्मा आज जयपुर लौटे हैं। सीएम भजनलाल शर्मा जयपुर एयरपोर्ट से ई-बस में सवार होकर रोड शो करते हुए बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Medical Staff: राजस्थान बना देश में पहला, स्वास्थ्य विभाग के लिए तैयार हुआ रियल टाइम HRMS
राजस्थान को मिलेगा पूरा हक का पानी
इससे पहले रास्ते में जवाहर सर्किल पर कार्यकर्ताओं ने मटकों से सीएम भजनलाल शर्मा का स्वागत किया। रास्ते में कार्यकर्ताओं की ओर से सीएम का जगह-जगह स्वागत किया गया। गांधी सर्किल और रामबाग सर्किल पर स्वागत मंच बनाए गए। सीएमआर के बाहर भजनलाल शर्मा का बीजेपी विधि प्रकोष्ठ सहित अन्य प्रोफेशनल संस्थाओं से जुड़े एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वागत किया। वहीं शेखावाटी से आई महिलाओं ने भी सीएमआर के बाहर मटकों से सीएम भजनलाल शर्मा का स्वागत किया।