CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान पुलिस द्वारा गुरुवार को अपना 77वां स्थापना दिवस पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। वहीं इस अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सेरेमोनियल परेड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इसके साथ हीकार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी सेवाओं को नमन किया।
पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं
वहीं समारोह में मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने पहले चरण में 500 आवास निर्माण, स्पोर्ट्स-वेलफेयर एवं उत्सव फंड में 5 करोड़ रुपए के अतिरिक्त प्रावधान और प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण संस्थानों में 100-100 क्षमता वाली 5 नई बैरक बनाने की घोषणा की।
विशेष पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च की
सीएम ने दो साल के आपराधिक आंकड़ों पर चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता से 18.77 प्रतिशत अपराध गिरा है। इस दौरान सीएम ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक विशेष पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च की। समारोह में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, डीजीपी राजीव शर्मा सहित 6 रिटायर्ड डीजीपी भी शामिल हुए। वहीं शाम को आरपीए में सास्कृतिक कार्यक्रम और बड़े खाने का आयोजन हुआ।
कर्मचारी 'मिशन कर्मयोगी' से अपनी कार्यकुशलता व क्षमता बढ़ाएं
सीएम भजनलाल शर्मा ने एडीजी बीजू जॉर्ज जोसफ, एडीजी बिपिन कुमार पाण्डेय, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, एसआई सीताराम भाकल, गिरधारीलाल व एएसआई गोविंदराम को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पदोन्नति और वेतनमान से जुड़े मामलों के लिए उच्चस्तरीय समिति गठन का फैसला लिया है। यह कमेटी आठवें वेतन आयोग की सिफारिश पर भी विचार करेगी। मुख्यमंत्री ने सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी 'मिशन कर्मयोगी' से अपनी कार्यकुशलता व क्षमता बढ़ाएं। उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा और कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई।
समारोह में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी व मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सचिवालय में सहायक सचिव के 15 नए पद बनेंगे सीएम ने सचिवालय में सहायक सचिव स्तर के 15 पद बढ़ाने की घोषणा की है। कहा कि सचिवालय में सहायक सचिव स्तर के 15 नए पद बनाए थे। अब 15 और पद सृजित किए जाएंगे। वहीं इस आयोजन ने पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ सरकार की ओर से उनके कल्याण और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।








