CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)द्वारा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब 12वीं का रिजल्ट 10वीं के बाद जारी किया गया है। आपको बता दें कि 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था। वहीं12वीं बोर्ड में सीकर की तान्या सावनसुखा ने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आर्ट्स विंग में तान्या के 5 सब्जेक्ट में पूरे 100 में से 100 नंबर प्राप्त किए हैं।
आईएएस बनना चाहती हैं तान्या सावनसुखा
तान्या के पिता तरूण सावनसुखा बिजनेसमैन और मां विनिता हाउसवाइफ हैं। वह आईएएस बनना चाहती हैं। केंद्रीय माध्यमिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अजमेर रीजन का रिजल्ट 86.78% रहा। इस बार अजमेर रीजन का रिजल्ट पिछले साल से कम रहा है। पिछले साल रीजन के 90.40% बच्चे पास हुए थे।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Government Jobs: SI भर्ती-2021 पर बड़ा एक्शन, 20 सितंबर को फिर होगी परीक्षा, 838 नियुक्तियां निरस्त
राजस्थान में 88 हजार 118 बच्चों ने 12वीं का एग्जाम दिया था
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान में 88 हजार 118 बच्चों ने 12वीं का एग्जाम दिया था। इनमें से 50 हजार 354 छात्र और 37 हजार 564 छात्राएं थीं। इसमें 42 हजार 427 छात्र और 34 हजार 42 छात्राएं पास हुई हैं। यानी छात्रों का रिजल्ट 84.26% और छात्राओं का रिजल्ट 90.14% रहा है। इसके साथ ही आपको बता दें कि सीबीएसई ने इस बार ऑन स्क्रीन मार्किंग की थी और 52 दिन में रिजल्ट जारी किया। पिछले साल 49 दिन में ही रिजल्ट जारी कर दिया था।
ऐसे देखें CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
- CBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर मौजूद CBSE क्लास 12वीं रिजल्ट पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक अलग विंडो खुलेगी, यहां अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
- नई विंडो में आपका स्कोर कार्ड खुलेगा।








