rajasthanone Logo
Rajasthan Development: राजस्थान में भिवाड़ी से टपूकड़ा तक चार लेन सड़क को 6 लेन सड़क में अपग्रेड किया जाएगा। आइए जानते हैं इससे संबंधित पूरी जानकारी।

Rajasthan Development: मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने लघु उद्योग भारतीय द्वारा आयोजित भारतीय औद्योगिक मेले में अपनी मौजूदगी दर्ज की। वहीं उन्होंने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास के बारे में बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि भिवाड़ी से टपूकड़ा तक 8.55 किलोमीटर लंबी चार लेन सड़क को छह लेन सड़क में अपग्रेड किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के साथ आधुनिक जल निकासी व्यवस्था का भी निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना में लगभग 75 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

कर्नल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत, विकसित भारत के नक्शे की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान उद्योग, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नए कीर्तिमानों को स्थापित कर रहा है। इसी के साथ उन्होंने भिवाड़ी को एक औद्योगिक शहर से कहीं बढ़कर बताया। उन्होंने भिवाड़ी को राजस्थान का औद्योगिक प्रवेश द्वार कहा। 

आत्मनिर्भर भारत की पहल 

मंत्री ने जोर देकर कहा कि भिवाड़ी और पूरे राजस्थान के औद्योगिक केंद्र प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया जैसे अभियानों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। इन पहलों का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को मजबूत करना है। इसके साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। 

स्थानीय उद्योगों को मजबूत करना 

भारत औद्योगिक मेले में अपने संबोधन के दौरान राठौर ने निवेश प्रोत्साहन और औद्योगिक विकास पर सरकार के ज्ञान की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हर जिले में फल फूल रहे उद्योग और हर हाथ के लिए रोजगार के अवसरों को बनाया जाएगा। इससे न केवल शहर बल्कि पूरे राजस्थान राज्य को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें...Railway Festival Season Offer: त्योहारी सीजन में स्पेशल ऑफर, रेलवे का राउंड ट्रिप पैकेज योजना शुरू... पाएं 20% की छूट

 

5379487