rajasthanone Logo
Village Road Dispute: भरतपुर में PWD की सड़क परियोजना पर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं ग्रामीणों कहना है कि सड़क का निर्माण उनकी जमीन पर हो रहा है।

Village Road Dispute: भरतपुर में एकता बिहार कॉलोनी और टोंटपुर गांव के बीच बन रही सड़क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य का विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि सड़क उनकी निजी जमीन पर बनाई जा रही है। विरोध बढ़ने के बाद मौके पर चल रहा निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है।

गांव के बीच 500 मीटर लंबी सड़क बनाई जा रही

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गांव के बीच 500 मीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण उनकी निजी जमीन पर किया जा रहा है। विरोध के चलते मौके पर चल रहा निर्माण कार्य रोक दिया गया है। वहीं लोगों को कहना है कि घर के सामने स्थित जमीन पर भी सड़क बनाई जा रही है, जिससे उनकी भूमि प्रभावित हो रही है।

सड़क 50 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही

आपको बता दें कि यह 500 मीटर लंबी सड़क 50 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही है, जिसका निर्माण कार्य PWD विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह सड़क का हिस्सा लंबे समय से खराब स्थिति में था, जिसके कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं। अब इस मार्ग के निर्माण का काम शुरू किया गया था। स्थानीय निवासी सुरेश ने आरोप लगाया मजदूर सड़क निर्माण के दौरान उनकी निजी जमीन पर काम कर रहे हैं। उनके अनुसार घर के सामने स्थित जमीन पर भी सड़क बना दी जा रही है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद मजदूरों ने काम रोक दिया।

यह भी पढ़ें- Drug Control Department: राजस्थान में कई दवाइयां और मेहंदी कोन निकले नकली, विभाग ने जनता को किया सतर्क

ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि वे बिना सही सीमांकन के सड़क निर्माण नहीं होने देंगे। वहीं दूसरी ओर ठेकेदार ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। विवाद के चलते सड़क निर्माण कार्य फिलहाल पूरी तरह से ठप हो गया है।

5379487