rajasthanone Logo
Drug Control Department: विभाग ने कई दवाइयों की बिक्री पर भी रोक लगाई है। इनमें जयपुर के कानोता स्थित मैसर्स ऑनेक्स फार्मास्युटिकल्स द्वारा बनाई जाने वाली AMBRODOT-LS खांसी की सिरप शामिल है।

Drug Control Department: राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खांसी की सिरप, मिर्गी के दौरे की दवा, एंटी एलर्जी मेडिसीन और मेहंदी के कोन सहित कई उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। विभाग की जांच में ये दवाइयां और कॉस्मेटिक उत्पाद अमानक पाए गए हैं। इन उत्पादों के सैंपल 16 से 30 अप्रैल के बीच विभिन्न स्थानों से लिए गए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिपार्टमेंट ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी करते हुए इन दवाइओं और मेहंदी कोन को बेचने पर रोक लगाई है। 

कलर कोन जांच में अमानक मिले

राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट के ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया कि पुष्प हिना ब्रांड से बाजार में बिकने वाली मेहंदी कोन, प्रेम दुल्हन फास्ट कलर के नाम से मिलने वाला कलर कोन जांच में अमानक मिले हैं। कलर कोन में जो तत्व बताए गए, उनमें से भी एक भी तत्व ऑरिजनल नहीं मिला। इस कारण इसका सैंपल ही फेल घोषित कर दिया। ये कलर बाजार में पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन की फर्म मैसर्स प्रेम ग्रीन प्रा. लि. की तरफ से तैयार करके बेचा जाता है। वहीं मेहंदी कोन सोजत (पाली) की फर्म पुष्प हिना प्रा. लि. की तरफ से बनाया जाता है। इन दोनों को बेचने पर रोक लगाते हुए इनके बचे हुए स्टॉक को बाजार से उठाने के निर्देश दिए हैं।

जानें किन  दवाइयों पर लगी है रोक

AMBRODOT-LS नाम की खांसी की सिरप, जिसे जयपुर के कानोता की फर्म मैसर्स ऑनेक्स फार्मास्युटिकल्स की तरफ से बनाया जाता है।

LORAZEPAM टैबलेट, जो मिर्गी के दौरे और अन्य न्यूरॉलोजी से जुड़े मरीजों को दी जाती है। इस दवाई को जयपुर की सीतापुरा स्थित फर्म मैसर्स DD फार्मास्युटिकल्स की तरफ से बनाकर बेची जाती है।

इन उत्पादों का उपयोग न करने की अपील

Prutrax SR 25 टैबलेट जो एंटी एलर्जी के साथ-साथ घबराहट, तनाव और चिंता को दूर करने के लिए मरीज को दी जाती है। ये दवाई बाजार में जयपुर के दिल्ली बाइपास पर मनोहरपुर, कल्याणपुरा स्थित फर्म मैसर्स गैलकेयर फार्मास्युटिकल्स प्रा. लि. की तरफ से बनाई जाती है। ऐसे में ड्रग कंट्रोल विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे इन उत्पादों का उपयोग न करें और किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

5379487