rajasthanone Logo
Sever Jail Prisoner Death: कुख्यात संजय बिहारी हत्याकांड में आजीवन कारावास काट रहे हिस्ट्रीशीटर कृष्ण कुमार उर्फ बेबी की अचानक मौत हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इसी जेल में आज से दो महीने पहले एक और इसी तरह की घटना हुई है।

Rajasthan News: राजस्थान की सेवा सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। कुख्यात संजय बिहारी हत्याकांड में आजीवन कारावास काट रहे हिस्ट्रीशीटर कृष्ण कुमार उर्फ बेबी की अचानक मौत हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इसी जेल में आज से दो महीने पहले एक और इसी तरह की घटना हुई है। इसी हत्याकांड के दोषी की मौत हुई थी। इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। 

मृतका की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप 

तक की पत्नी कृतिका सिंह ने जेल प्रशासन पर लापरवाही करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कृतिका का कहना है कि उनके पति को हाई शुगर, अस्थमा और ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या थी। कृष्ण कुमार ने अपने फोन पर अपनी बेटी को बताया था कि जेल में उन्हें सही तरीके से दवाई नहीं दी जा रही हैं। उनके बार-बार कहने के बाद भी। 

अस्पताल ले जाने पर हुआ विवाद 

इस मामले में जेल अधीक्षक परमजीत सिंह के मुताबिक, शनिवार सुबह 3:30 बजे जेल में मौजूद कृष्ण कुमार को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी, उसके बाद उन्हें आरबीएम अस्पताल में एडमिट कराया गया। लेकिन वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस का दावा है कि यह सारी बातें झूठी हैं। परिजनों ने कहा है कि उन्हें मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। फिलहाल उनके मृत शरीर को मार्टिरी में रखा गया है। मेडिकल बोर्ड होने के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

संजय बिहारी हत्याकांड में क्या हुआ था?

जेल में अचानक मौत के शिकार होने वाले कृष्ण कुमार उर्फ बेबी हिस्ट्रीशीटर था। 28 जनवरी 2023 को उसने संजय बिहारी को अपने घर पर बुलाया और गोली मार दी। इसी मामले में न्यायालय ने उन्हें आरोपी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।  सितंबर 2025 को यह फैसला लिया गया था। इसमें से नरेश गुप्ता की मौत दो महीने पहले ही हो चुकी है। अब कृष्ण की मौत ने इस मामले को और गर्म कर दिया है। 

5379487