rajasthanone Logo
Dahi Fulki Recipe: आज हम आपके साथ दही फुल्की बनाने की आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाने भी बहुत आसान होता है।

Dahi Fulki Recipe: गर्मियों दस्तक दे चुकी हैं। ऐसे में दही भल्ले, दही फुल्की जैसे चीजों का काफी सेवन किया जाता है। वहीं दही भल्ले और फुल्की बनाने में ज्यादातर महिलाओं को दिक्कत आती है कि उनकी भल्ले या फुल्की सॉफ्ट नहीं होती हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में दही फुल्की बनाने का आसान तरीका शेयर करने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप बहुत सॉफ्ट फुल्की बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दही फुल्की बनाने की रेसिपी।
सामग्री
दही- 2 कप 
नमक - स्वादानुसार
लहसुन -4 कलियां
तेल - फ्राई करने के लिए 
जीरा- चम्मच 
तेल -एक बड़ा चम्मच 
बेसन- एक कप 
साबुत मिर्च - 3
विधि
-इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में नमक, मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालकर अच्छे तरीके से फेंट लें।
- दही फेंटने के बाद आप एक गिलास में पानी में थोड़ा सा बेसन डालकर देखें। अगर बेसुन ऊपर रहता है तोआपका बेसन फुल्की बनाने के लिए तैयार हो चुका है।
- वहीं अगर बेसन नीचे चला जाता है तो समझ जाएं कि अभी आपका बेसन अच्छे तरीके से नहीं फिटा है। आप चाहे तो आप इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं।
- अब आप कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें एक-एक करके सारी फल्कियां फ्राई कर लें।
- अब आप एक बड़े बाउल पानी लें और उसमें फ्राई की हुई पकौड़ियां पानी में डालेंय।
- एक-एक करके सभी पकौड़ियां फ्राई करके आप पानी में डाल दें।
- अब आप दही बाउल में डालें और उसे अच्छे से फेंटे।
- इसके बाद जिसमें आप नमक, मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें फुल्कियां डालें और कंसिस्टेंसी के हिसाब से पानी डालें।
- इसके बादआप इसमें लहसुन और साबुत मिर्च का तड़का लगा लें। आपकी दही फुल्की बनकर तैयार है।

5379487