rajasthanone Logo
Belly Fat Loss Drink: पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो सब्जा सीड्स से बनी इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन करें। आइए जानते हैं इस ड्रिंक को बनाने का आसान तरीका।

Belly Fat Loss Drink: आजकल पेट की चर्बी की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीं यह सिर्फ सौंदर्य को प्रभावित नहीं करती, बल्कि कई बीमारियों को भी दावत देती है। ऐसे में अक्सर महिलाएं पेट की चर्बी को कम करने के लिए कई तरह के नुस्खे अपनाती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कोई खास नतीजा नहीं निकलता है। ऐसे में आज हम आपकी मदद के लिए एक बहुत ही असरदार ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप पेट की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस ड्रिंक के बारे में।

आपको बता दें कि अगर इस सामग्री का सही मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो यह पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है, साथ ही आपके डाइजेशन को भी सुधारता है। वहीं आप इसकी मदद से एक हेल्दी ड्रिंक भी तैयार कर सकते हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

सामग्री
1 चम्मच सब्जा (Basil Seeds)
1 गिलास पानी
1 नींबू का रस
½ चम्मच शहद
विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच सब्जा के बीज को आधे कप पानी में 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। फिर एक गिलास में पानी लें और उसमें नींबू का रस और आधा चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इसमें भीगे हुए सब्जा के बीज डाल दें। इस ड्रिंक को तुरंत पीना है, इसे स्टोर नहीं करना चाहिए।

- आप दिनभर में 1 से 2 चम्मच सब्जा का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा इसका सेवन न करें।

- अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो इसे सुबह खाली पेट पिएं और अपनी डाइट पर भी ध्यान दें। इससे बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: कहीं राहत की बारिश, कहीं सताने वाली उमस; 19 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सब्जा के बीज में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग से बचाव होता है। यह क्रेविंग को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर को ठंडक देता है और सूजन कम करने में भी सहायक है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। ध्यान रखें कि सब्जा के बीज का सेवन कभी भी सूखा न करें और हमेशा सीमित मात्रा में ही इसका उपयोग करें।

5379487