rajasthanone Logo
Alwar Train Accident: मोबाइल पकड़ने की कोशिश में चलती ट्रेन से युवक गिर गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Alwar Train Accident: अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा भजेडा रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहा था युवक

रैणी थानाधिकारी बने सिंह के मुताबिक युवक की पहचान विक्रम राजपूत निवासी नीमच (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विक्रम अपने भाई और एक दोस्त के साथ खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहा था। वहीं यात्रा के दौरान वह ट्रेन के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी बीच उसका मोबाइल फोन हाथ से छूट गया और मोबाइल को पकड़ने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद वह चलती ट्रेन से नीचे जा गिर गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan IPS Officer: प्रोबेशन पर IPS अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, सरकार तक पहुंची जांच रिपोर्ट

हादसे में युवक को गंभीर चोट आई

आपको बता दें कि हादसे में विक्रम को गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे रैणी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के बाद रेलवे यात्रियों से चलती ट्रेन के दरवाजों पर बैठकर यात्रा नहीं करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

5379487