Agriculture Tips : लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण और लगातार पानी का संकट गहराने से देश के किसानों के लिए चुनौती पूर्ण बनता जा रहा है। कई बार ज्यादा पानी और ओला गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचता है तो बढ़ते टेंपरेचर के कारण फसल भी जल जाते हैं। किसानों के पास सिंचाई के अलावा गर्मियों के दिनों में कोई साधन नहीं बचता। ऐसे में यह किसानों के लिए चिंता का विषय बन जाता है की फसलों को कैसे सुरक्षित रखा जाए। उन्हें मुरझाने से कैसे बचाया जाए। लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है कुछ ऐसे तरीके अपनाकर किसान अपने फसलों को तपती गर्मी में लहरा सकते है ।
खेतों को सूखने से बचाएं
गर्मी के मौसम में खेतों को ज्यादा समय तक सुख न छोड़े। फसल की जरूरत के हिसाब से या गर्मी को देखते हुए इसकी सिंचाई 4 या 5 दिन पर करें। सिंचाई करने का सबसे उपयोगी समय सुबह और शाम है। दोपहर के समय सिंचाई करने से खेतों के पानी उबलने लगता हैं जिस कारण फसलों को मुरझाने का खतरा रहता है और फसलों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। आजकल आधुनिक तरीके से खेतों में सिंचाई की जा रही है। जिससे जितना पानी की जरूरत होती है उतनी ही मात्रा में सिंचाई की जाती है और फसल की अच्छे से सिंचाई हो पाती है।
जैविक खाद करें उपयोग
खेतों में नमी बनाए रखने के लिए गीली घास, भूसी, पत्तियां को बिछा दें जिससे कि मिट्टी जल्दी नहीं सूखे और नमी लंबे समय तक बनी रहे। जैविक खाद या गोबर की खाद का प्रयोग करें जिससे कि इसको पोषण मिलता रहे। समय-समय पर जैविक कीटनाशकों का चिड़ा भी जरूरी है।
खेतों के तापमान को करें कम
फसलों को मुरझाने से बचने के लिए फसल के ऊपर शेड नेट या टाट लगाएं जिससे तापमान कम होगी इसका एक अच्छा विकल्प यह भी है कि खेतों की मेड़ पर पेड़ लगाए जिससे तापमान कम होगी। साथी ऐसी फसलों का चुनाव करें जो गर्मी को सहन कर सकें।
ये भी पढ़ें...Rajasthan Forts: राजस्थान के इन पांच शाही किलों के बारे में नहीं जानते हैं ज्यादा लोग, जानिए क्या था इनका इतिहास